Chandigarh Municipal Corporation Election-2021 Voting

यह लोकतंत्र का महादान...आओ करें मतदान, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में लोग दिखाएं अपने मत की ताकत

Chandigarh Municipal Corporation Election-2021 Voting

Chandigarh Municipal Corporation Election-2021 Voting

लोकतंत्र का अभिप्राय जनता की ताकत है और जनता की यह ताकत उसके मत के माध्यम से नजर आती है| इसलिए जब इस लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में चुनाव जैसा महापर्व आता है तो जनता को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिये| यह जनता का अधिकार तो है ही, साथ ही परम कर्तव्य भी है| हमें मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है| अपने मत के महत्व से हम कतई अनभिज्ञ न रहें| इसलिए आइये जब आज चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव-2021 (Chandigarh Municipal Corporation Election-2021 Voting) जैसा लोकतान्त्रिक महापर्व मनाया जा रहा है तो इसमें हम सब बढ़कर हिस्सा लें और अपने मत का प्रयोग जरूर करें| खासकर वह युवा जो पहली बार मतदान में शामिल हो रहे हैं उनमें इसे लेकर एक ख़ास उमंग होनी चाहिए| 

- शिवा तिवारी