Chandigarh Municipal Corporation Election-2021

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021: Congress की चार्जशीट के साथ BJP ने किया ये काम, बोल दी यह बड़ी बात

Chandigarh Municipal Corporation Election-2021

Chandigarh Municipal Corporation Election-2021

Chandigarh Municipal Corporation Election-2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 को लेकर यहां राजनीतिक पार्टियां मैदान में जोरोशोरों से उतरी हुईं हैं| ज्ञात रहे कि आगामी 24 दिसम्बर को इस चुनाव के लिए वोटिंग की जानी है| वहीं, इधर चुनाव के पहले शहर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में वार-पलटवार का सिलसिला खूब देखने को मिल रहा है| कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर लगातार हमला बोलते हुए जहां यह कहा जा रहा है कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल में चंडीगढ़ को कुछ नहीं दिया, शहर के हालात खराब कर दिए तो वहीं अब बीजेपी भी कहां पीछे रहने वाली| बीजेपी भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है| जहां इसी कड़ी में बुधवार को भी भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला| इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा बीजेपी के खिलाफ जारी की गई चार्जशीट को पार्टी नेताओं ने फाड़कर कूड़े के डिब्बे में फेंक दिया गया|

कांग्रेस खुद का बताये कि वह क्या करती रही  .....

बतादें कि, पार्टी कार्यालय में इस दौरान चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और मेयर रविकांत सहित अन्य की मौजूदगी रही| जहां चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाजपा पर काम न करने और वादे न पूरे करने को लेकर जो चार्जशीट जारी की है, वह बिलकुल बेबुनियाद है| कांग्रेस ने यह झूठी चार्जशीट बनाई| अरुण सूद ने कहा कि भाजपा के पास उसकी उपलब्धियां हैं| भाजपा का हर काम लोगों तक पहुंच रहा है| इस दौरान बीजेपी के नेताओं ने चार्जशीट को फाड़कर कूड़े के डिब्बे में फेंक दिया और अब अपनी चार्जशीट जारी की| जिसपर लिखा है -उनकी चार्जशीट-हमारी वर्कशीट |

2016 में जो वादे किये, उनमें 90% पूरे हुए ....

इस दौरान पार्टी की ओर से कहा गया कि 2016 के चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जो वादे किये गए थे, उनपर हमने काम किया है और 90% वादे पूरे हुए हैं| पार्टी द्वारा बताया गया कि भाजपा ही है जिसने नगर निगम की आय को 100 करोड़ से 469 करोड़ किया| गांव की ग्रांट 52 करोड़ लाये| 102 करोड़ रूपए विकास कार्यों को मंजूर किये गए|162 करोड़ रूपए 24 घंटे पानी के लिए खपत किये| इसके साथ ही शहर में हेल्थ और शिक्षा से लेकर अन्य क्षेत्रों में भाजपा ने काफी काम किया| लेकिन कांग्रेस कहती है कि कुछ नहीं किया| पार्टी ने कहा कांग्रेस ये बताये कि उसने क्या किया? कांग्रेस शहर में अपने कार्यकाल का हिसाब दे कि केवल भ्रष्टाचार ही किया| 

भाजपा को मिल रहा समर्थन .....

इस मौके पर पार्टी ने जानकारी दी कि भाजपा को शहर की कई इम्प्लॉइज यूनियन का समर्थन मिल रहा है| इंटक से टूटकर कई लोग भाजपा से जुड़े हैं| पार्टी की ओर से बताया गया कि भाजपा सभी कॉन्ट्रैक्ट और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में काम कर रही है| प्रशासन के पास इनको पक्का करने का प्रस्ताव भेजा गया है| भाजपा कर्मचारियों के हितों की ही बात करेगी| कर्मचारियों को इम्प्लॉइज हाउसिंग स्कीम के तहत मकान दिलवायेंगे| सरकार भर्ती की उम्र बढ़ा दी है|


रिपोर्ट- साजन शर्मा