Chandigarh Latest Crime Story

चंडीगढ़ क्राइम: बैंक से पैसे लेकर आते वक्त सावधान, इस शख्स के साथ कांड कर गए बदमाश

Chandigarh Latest Crime Story

Chandigarh Latest Crime Story

चंडीगढ़ में भी क्राइम कुछ कम नहीं है| आयेदिन कोई न कोई आपराधिक घटना होती रहती है| अब ऐसी ही ताजी घटना थाना -17 क्षेत्र से सामने आई है| जहां बैंक से पैसे निकालकर बाहर आये एक शख्स को दो शातिरों ने अपना निशाना बना लिया| दोनों शातिर शख्स के पास मौजूद करीब 99 हजार रुपए की रक़म लेकर फरार हो गए। जिसके बाद हड़बड़ाए शख्स ने अपने साथ घटी इस घटना की सूचना फ़ौरन पुलिस को दी| वहीं, पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात दो शातिर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है| पीड़ित शख्स की पहचान बलटाना के रहने वाले गणेश सिंह के रूप में हुई है|

REPORT- RANJEET SHAMMI