Chandigarh Langar Baba Death

चंडीगढ़ से दुखद खबर: भूखों का पेट भरने का किया नेक काम, लंगर चलाने वाले जगदीश लाल आहूजा का निधन

Chandigarh Langar Baba Jagdish Lal Ahuja Death

Chandigarh Langar Baba Death

चंडीगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है| लंगर चलाने वाले जगदीश लाल आहूजा का निधन हो गया है| सोमवार सुबह जगदीश लाल आहूजा ने अपनी अंतिम सांस ली| जगदीश लाल आहूजा पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे और उनका इलाज किया जा रहा था| लेकिन इस बीमारी से जूझते हुए अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया|

जगदीश लाल आहूजा की मानवता देखते ही बनती थी| उनकी मानवता को देख लोग सोच में पड़ जाते हैं| लंगर न रुके, इसके लिए जगदीश लाल आहूजा ने अपनी संपत्ति तक को बेच डाला और कई सालों से लगातार लंगर जारी रखा| पीजीआइ चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) के बाहर जगदीश लाल आहूजा के लंगर में न जाने कितने भूखे पेटों को खाना मिला|

पद्मश्री से सम्मानित .....

बतादें कि, लंगर बाबा, लंगर मैन, ऐसे नामों की ख्याति जगदीश लाल आहूजा के पास थी| लंगर जैसी पवित्र सेवा करने के लिए जगदीश लाल आहूजा साल-2020 में पद्मश्री जैसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया था|

कितने लोग रोये होंगे..... हमेशा याद रखेंगे .....

भूखों का पेट भरने का नेक काम करने वाले जगदीश लाल आहूजा अब जो इस दुनिया से चले गए हैं तो इस बात का दुख न जाने कितने लोगों को हुआ है, न जाने कितने लोग रोयें हैं| जगदीश लाल आहूजा को चंडीगढ़ के लोग ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ के बाहर के लोग भी उन्हें उनके लंगर चलाने के लिए जानते थे| लोग जगदीश लाल आहूजा को हमेशा याद रखेंगे| जगदीश लाल आहूजा मानवता की मिशाल बनकर, सेवा और मदद की एक प्रेरणा बनकर लोगों के बीच हमेशा अमर रहने वाले हैं|