चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...

चंडीगढ़। कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसमे खास बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपने बेटे पर उसी वार्ड में पारी खेले है जिसमें वह खुद पार्षद चुने जा चुके हैं। ज्ञात रहे बेटे को धनास से ही टिकट दी गई है। बता दें कि सुभाष चावला भी इस वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी की तरफ से ३० प्रत्याशियों की पहली सूची वीरवार देर रात तक जारी कर दी गयी। विगत कई दिनों से पार्टी के भीतर चल रहे मंथन का नतीजा आखिरकार आज पहली सूची के रूप में आ गया।

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...
नगर निगम के वार्ड नं. ३३ से विजय सिंह राणा को, कांग्रेस के महासचिव एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हरमोहिन्दर सिंह लक्की को वार्ड नं. दो से टिकट दी गयी है। ऐसे ही वार्ड संख्या ३ से रवि ठाकुर और पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनवार-उल-हक की पत्नी श्रीमती जन्नत जहान भी टिकट लेने में कामयाब रहीं। इसी प्रकार वार्ड ५ से दर्शना रानी, वार्ड ६ से रमेश्वर गिरी की पत्नी ममता गिरी टिकट लेने में कामयाब रहीं। 

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...
इसी प्रकार ओम प्रकाश सैनी को वार्ड संख्या ७ से, जबकि ठाकुर करतार सिंह को वार्ड नं. ८ से प्रत्याशी बनाया गया है। ममता देवी को वार्ड ९ से, जबकि हरप्रीत कौर को वार्ड १० से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है।
जिला प्रधान राजीव कुमार मोदगिल को वार्ड नं. ११ से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती दीपा असिधर दुबे को वार्ड नं. १२ से प्रत्याशी बनाया है, जो पेशे से एडवोकेट है। 

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...
युवा नेता सचिन गालव को वार्ड १३ से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला को वार्ड १४ से प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा गया है। युवा नेता एवं सुभाष चावला के विश्वसनीय नेता नसीब जाखड़ को वार्ड नं. १७ से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार सरोज शर्मा को वार्ड नं. १८ का प्रत्याशी बनाया गया है।
पूर्व महापौर एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कमलेश बनारसी दास को वार्ड नंबर १९ (रामदरबार) से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार बसंत सिंह चौधरी को वार्ड नं. २१ से जबकि बलविन्दर कौर को वार्ड नं. २२ से प्रत्याशी बनाया गया है।

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...
मौजूदा पार्षद रविन्दर कौर गुजराल को वार्ड नं. २३ से, जबकि जसबीर सिंह बंटी को वार्ड नं. २४ से प्रत्याशी बनाया गया है। गुरचरण सिंह को वार्ड नं. २६ से, जबकि पूर्व डिप्टी मेयर एवं लगातार दो कार्यकाल से मौजूदा पार्षद युवा महिला नेता श्रीमती गुरबख्श रावत को उनके वर्तमान वार्ड नंबर २७ से पुन: प्रत्याशी बनाया गया है।
पूर्व अकाली नेता एवं कांग्रेस के मौजूदा वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह कंग को वार्ड नं. २९ से प्रत्याशी बनाया गया है। मौजूदा पार्षद सतीश कुमार कैंथ को सुरक्षित श्रेणी की सीट से वार्ड नं. ३१ से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार अभिषेक शर्मा शैंकी को वार्ड नं. ३२ से प्रत्याशी बनाया गया है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं तेज तर्रार नेता गुरप्रीत सिंह गाबी को वार्ड नं. ३४ से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार देविन्दर कुमार गुप्ता को वार्ड नं. ३५ से मैदान में उतारा गया है।

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...
भाजपा की भांति कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी अभी शेष है। इसमें कौन से लोगों को जगह मिलती है देखने वाली बात होगी। 
 

इन्हें नहीं मिली जगह

सुभाष चावला के निकटवर्ती युवा नेता एवं पार्टी प्रवक्ता हरमेल केसरी, मौजूदा पार्षद और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शीला फूल सिंह के नाम प्रथम सूची से गायब हैं। हालांकि मौजूदा पार्षद और निगम सदन में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र सिंह बबला की जगह उनकी पत्नी हरप्रीत कौर को वार्ड नं. १० से प्रत्याशी बनाया गया है।
काबिले गौर हो कि कांग्रेस पार्टी में भी पवन कुमार बंसल और पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर कुछ अंतर्कलह की बातें भी सामने आयी थीं। किन्तु बाद में इस मतभेद को दूर कर लिया गया। किन्तु फिर भी बागी तेवर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल शेष बचे पांच प्रत्याशियों की सूची अभी आनी शेष है। इनमें किसकी किस्मत की लॉटरी खुलती है देखने वाली बात होगी।

चंडीगढ़ कांग्रेस की सूची जारी, चावला ने बेटे पर खेली उसी वार्ड में पारी...
दिग्गजों की सूची
महिला कांग्रेस प्रधान दीपा असिधर दुबे, सुभाष चावला का पुत्र सुमीत चावला, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व महासचिव हरमोहिन्दर सिंह लक्की, युवा नेता नसीब जाखड़, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गाबी, पूर्व महापौर कमलेश बनारसी दास, अनवार-उल-हक की पत्नी जन्नत जहान, जगदीप सिंह कंग, देवेन्द्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर शामिल है।