चंडीगढ़ में एचआईजी फ्लैट्स अलॉटमेंट करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला के खिलाफ किया मामला दर्ज

चंडीगढ़ में एचआईजी फ्लैट्स अलॉटमेंट करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला के खिलाफ किया मामला दर्ज

चंडीगढ़ में  एचआईजी फ्लैट्स अलॉटमेंट करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला के खिलाफ किया मामला दर्ज

चंडीगढ़ में एचआईजी फ्लैट्स अलॉटमेंट करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला

चंडीगढ़। थाना 49 पुलिस ने एचआईजी फ्लैट्स अलॉटमेंट करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसकी पहचान सेक्टर 51 की रहने वाली एक महिला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सेक्टर 51 की रहने वाली 2 महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहती है। उनका संपर्क 3 दिसंबर 2018 से 29 जुलाई 2018 के बीच में आरोपी महिला से हुआ था। आरोपी महिला ने दोनों पीड़िता शिकायतकर्ता महिलाओं को झांसे में लेकर कहा था कि उसके बड़े बड़े अधिकारियों और गवर्नर हाउस में जानकारी है। वह उसे एचआईजी फ्लैट्स अलॉट करवा देगी। दोनों महिला आरोपी महिला के झांसे में आ गई। उन्होंने एचआईजी फ्लैट्स अलॉट करवाने के नाम पर आरोपी महिला को 83 लाख रुपए दिए। जब काफी दिन बीत जाने के बाद आरोपी महिला से पीड़िता महिलाओं द्वारा संपर्क किया तो उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया। आरोपी महिला ने ना तो उन्हें फ्लैट्स अलॉट करवाया। और ना ही दिए गए लाखों रुपए वापिस किए। दोनों पीड़िता महिलाओं को शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए सेक्टर 51 की रहने वाली आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी चंडीगढ़ पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए के कई मामले दर्ज किए हुए हैं।