इमीग्रेशन कंपनी पर दर्ज हुआ केस

इमीग्रेशन कंपनी पर दर्ज हुआ केस, मिले थे पासपोर्ट व जाली मोहर

इमीग्रेशन कंपनी पर दर्ज हुआ केस

इमीग्रेशन कंपनी पर दर्ज हुआ केस

मोहाली। शहर में विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाली इमीग्रेशन कंपनियों पर जिला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।  फेज-3बी2 की मार्केट में स्थित फैलकॉन कंपनी के प्रबंधकों पर मटौर थाने में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज व मोहरे बनाने संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त कंपनी काफी समय से लोगों खासकर स्टूडेंट्स को विदेश जाने पर ठगी का शिकार बना रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी एक गुरशेर सिंह संधू की अगुवाई में कंपनी में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को 26 के करीब लोगों के पासपोर्ट व एक मोहर बरामद हुई। हालांकि कंपनी का मालिक मौके से भागने में कामयाब रहा है। हालांकि पुलिस ने कंपनी क अंदर वीडियोग्राफी करवा ली है। साथ ही सारी चीजों को अपने रिकॉर्ड में ले लिया है। जिसके बाद इन पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस की टीमों न फेज-11 में भी गैर कानूनी तरीके से चल रही कंपनी मे दफ्तर में दबिश दी थी। पुलिस अधिकारियों की माने तो सरकार की तरफ से स्पेेशल आदेश ‌हैं कि इमीग्रेशन फ्रॉड करने वाले लोगों को नहीं बक्शा जाएगा। सभी थानों की पुलिस अपने एरिया में पड़ताल करने में जुटी हुई है। याद रहे कि इससे पहले सेक्टर-70 स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी में दबिश दी गई। वहां से डेढ़ सौ के करीब पासपोर्ट व दो जाली मोहरे बरामद की थी।