पति पर दर्ज हुआ दहेज के लिए तंग करने का केस

पति पर दर्ज हुआ दहेज के लिए तंग करने का केस

पति पर दर्ज हुआ दहेज के लिए तंग करने का केस

पति पर दर्ज हुआ दहेज के लिए तंग करने का केस

मोहाली। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति पर मारपीट व दहेज करने के आरोप में नयागांव थाने में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान वरदान गिरी निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नया गांव निवासी एक नीशा नाम की महिला ने बताया कि उसकी शादी २०२० मे पिंजौर मे हुई थी। शादी के समय उसके घर वालों ने एक कार, घर का सारा सामान एवं कुछ पैसे नकद भी दहेज के रूप मे दिए थे। उसके पिता ने लगभग तीस लाख शादी पर लगाए थे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लग गए। मुझ पर पिता से दो लाख लाने का दबाव बनाने लगे। ऐसा ना करने पर सास ने मुझसे कई बार मारपीट की। इसकी खबर जब उनके पिता को लगी तो वह अपने घर ले आए। महिला की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया है।