CDS Gen Bipin Rawat News

CDS Gen Bipin Rawat News: कई तरह के सवाल... अब हादसे के पहले हेलिकॉप्टर के अंदर के राज ऐसे खुलेंगे

CDS Gen Bipin Rawat News

CDS Gen Bipin Rawat News

CDS Gen Bipin Rawat News : बीते बुधवार को तमिलनाडु स्थित कुन्नूर के नजदीक भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हुई है| जिसमें देश के पहले  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी शामिल हैं| वहीं, इस हादसे पर अब कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं| फिलहाल, हादसे पर गहनता से जांच की जा रही है| भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह इस हादसे की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं| सिंह भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के कमांडर हैं और खुद एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं| 

वॉयस रेकॉर्डर बरामद ....

वहीं, अब तक की जांच के दौरान हेलिकॉप्टर का वॉयस रेकॉर्डर बरामद हो गया है| माना जा रहा है कि यह वॉयस रेकॉर्डर जांच में काफी सहायता प्रदान करेगा| इससे यह पता चल सकेगा कि हादसे के पहले हेलिकॉप्टर के अंदर क्या हलचल रही यानि हेलिकॉप्टर के अंदर किस तरह की बातें हुईं| बताया जाता है कि वॉयस रेकॉर्डर में सारी बातें रेकॉर्ड होती हैं। पायलट लगातार कंट्रोल रूम के संपर्क में होता है। जो भी बातें होती हैं वह रेकॉर्ड होती हैं। हादसे के बाद वॉयस रेकॉर्डर के सही सलमात मिलने से 'क्या बात हुई, क्या पायलट ने बताया यह सब पता चल पाता है।

उठे रहे जो सवाल ....

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि  CDS बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और बाकी लोगों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ये एक चिंता का विषय है कि इतने सुरक्षित विमान में ऐसी घटना कैसे हो गई। इसके लिए PM और रक्षा मंत्री ज़रूर कोई क़दम उठाएंगे जिससे ये हादसा क्यों हुआ इसका पता चल पाए|

LJP नेता चिराग पासवान ने कहा कि ये बेहद दुखद हादसा है। ये शायद इतिहास की पहली घटना होगी कि जिसमें इतने बड़े पद पर कोई व्यक्ति है और उनकी इस तरह मृत्यु हो जाए। मुझे लगता है कि इस मामले की सख्ती से जांच होनी चाहिए। इसके पीछे क्या कारण है ये लोगों के सामने ज़रूर आना चाहिए|

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च सेनापति सबसे अत्याधुनिक व सुरक्षित हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं और हादसे में उनकी मृत्यु हो जाती है। लोगों के मन में शंकाएं हैं, क्या हुआ है, ये कैसे हो सकता है? मुझे यकीन है सरकार भी इस सदमे से बाहर नहीं आई होगी| इसी तरह अन्य और विपक्षी नेता और आम लोग भी ऐसे सवाल कर रहे हैं|