Bollywood Breaking John Abraham now has this dangerous disease

Bollywood Breaking: जॉन अब्राहम को हुई यह खतरनाक बीमारी, जानिए कैसी है हालत

Bollywood Breaking John Abraham now has this dangerous disease

Bollywood Breaking John Abraham now has this dangerous disease

Bollywood Breaking: बॉलीवुड के जॉन अब्राहम (John Abraham) जो कि भरपूर फिटनेस के लिए जाने जाते हैं| अच्छी खासी हाइट के साथ अच्छी खासी बॉडी बना रखी है| फिलहाल, जॉन अब्राहम अब एक खतरनाक बीमारी (Dangerous Disease) की चपेट में आ गए हैं और सिर्फ जॉन अब्राहम ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी प्रिया भी इस बीमारी की चपेट में हैं|

कोरोना हो गया .....

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को कोरोना वायरस (John Abraham Corona Virus) हो गया है और उनकी पत्नी प्रिया भी कोरोना की चपेट में हैं| पति-पत्नी दोनों ही कोरोना की चपेट में आ गए हैं| बतादें कि, इसकी जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी है| जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टा अकॉउंट पर कोरोना से पीड़ित हो जाने की जानकारी दी है और साथ ही लोगों से एक अपील भी की है|

जॉन अब्राहम ने क्या लिखा?

इंस्टा पर जॉन अब्राहम ने लिखा - तीन दिन पहले मैं किसी ऐसे के कॉन्टेक्ट में आया जिसे कोरोना हो रखा था, जिसकी जानकारी मुझे बाद में हुई| इसके बाद जब मैंने और मेरी पत्नी ने कोरोना टेस्ट करवाया तो हम भी कोरोना से पीड़ित पाए गए| प्रिया और मेरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जॉन अब्राहम ने बताया कि हालत खराब नहीं है, हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं| हम दोनों घर में ही आइसोइलेटेड हैं, हम दोनों को वैक्सीन लगी हुई है| जॉन अब्राहम ने लोगों से अपील भी की| जॉन अब्राहम ने कहा कि लोग अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। मास्क पहनें।

बॉलीवुड पर बरप रहा है कोरोना का कहर...

बतादें कि, कोरोना की मार महाराष्ट्र में ज्यादा है और खासकर इसका असर मुंबई में है| जहां कोरोना के कहर से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रह रहा है| जॉन अब्राहम के कोरोना पॉजिटिव आने से पहले बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं| जिनमें करीना कपूर, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही जैसे कई अन्य नाम शामिल हैं|