निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका

निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका

निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका

निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका

- महिला मोर्चा की सेक्रेटरी राखी  शर्मा साथियों में समेत आप में शामिल हुई

चंडीगढ़, 14 नवंबर

नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को  बड़ा  झटका लगा है। पार्टी की  महिला मोर्चा की पूर्व  सेक्रेटरी  राखी शर्मा अपने साथियों के साथ रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। अरुण गोयल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद चंडीगढ़ इकाई के शीर्ष नेता हरमोहन धवन, सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष प्रेम गर्ग तथा चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन चंद्रमुखी शर्मा ने राखी शर्मा को आप में औपचारिक रूप से शामिल कराया।
राखी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप में काम कर रही थी। उनके साथ पुनीत जिंदल, नीलम सेवक सुनीता,तृप्ता, रमा शर्मा तथा अनीता ने भी आप का दामन थामा। इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा ने राखी और उनकी पूरी टीम का स्वागत किया और कहा कि राखी  के  आप में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहे हैं।