आप का बड़ा आरोप एनसीआरबी की रिपोर्ट दे रही गवाही, महिला अपराध में चंडीगढ़ नंबर-1 पर पहुंचा— जरनैल सिंह

आप का बड़ा आरोप एनसीआरबी की रिपोर्ट दे रही गवाही, महिला अपराध में चंडीगढ़ नंबर-1 पर पहुंचा— जरनैल सिंह

आप का बड़ा आरोप एनसीआरबी की रिपोर्ट दे रही गवाही

आप का बड़ा आरोप एनसीआरबी की रिपोर्ट दे रही गवाही, महिला अपराध में चंडीगढ़ नंबर-1 पर पहुंचा— जरनैल सि

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है। इसका आधार राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट है, जिसके अनुसार वर्ष 2019 में देश भर में सबसे असुरक्षित चंडीगढ़ की महिलाएं रही हैं। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ और पंजाब के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी और इसपर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए `आप' ने तीसरी गारंटी में चंडीगढ़ वासियों से तीन वादे किए हैं। 
इनमें सबसे पहला वादा शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का है, ताकि शहर की युवतियां/महिलाएं घर के अंदर और बाहर भी चौबीसों घंटे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि `आप' की सरकार ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के मद्देनजर प्रति डेढ़ किलोमीटर में कुल 1826 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ऐसा देश में किसी भी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में नहीं हुआ है, दूसरे स्थान पर केवल इंग्लैंड का लंदन शहर है। जरनैल सिंह ने वादा किया कि निगम चुनावों की जीत के बाद चंडीगढ़ में भी दिल्ली की तरह सुरक्षित माहौल प्रदान कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में व्यापक स्तर पर काम किए जाएंगे। 

`आप' ने शहरवासियों से दूसरा वादा पूरे शहर के सभी अंधेरे क्षेत्रों  (ब्लैक स्पॉट) खत्म कर वहां रोशनी की व्यवस्था का किया, ताकि शहर की महिलाएं/युवतियां किसी भी पल किसी भी जगह स्वयं को असुरक्षित महसूस नहीं करें। जरनैल सिंह ने कहा कि निगम चुनाव में इस बार 12 वार्ड महिला आरक्षित हैं लेकिन महिला सुरक्षा के चिंताजनक हालात देखकर `आप' 13 वार्डों में महिला प्रत्याशियों को आगे लाई है। 

`आप' ने शहरवासियों से तीसरा वादा समूचे शहर में निशुल्क वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने का किया। जरनैल सिंह ने कहा कि डिजीटल युग में इंटरनेट हर उम्र और हर वर्ग के लोगों की जरूरत है। आप समूचे शहर में हर समय वाईफाई सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराएगी। 
जरनैल सिंह ने कहा चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में जीत मिलने पर `आप' की सरकार शहर की महिला/युवतियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि मौजूदा जिम्मेदार सरकार और भाजपा शासित निगम के पार्षदों ने भी महिला सुरक्षा पर गंभीरता न दिखाते हुए कोई व्यापक कदम नहीं उठाए। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में देश में सबसे अधिक चंडीगढ़ में महिलाओं से दुष्कर्म के 112 केस दर्ज हुए हैं, जो 20.7 प्रतिशत है। जरनैल सिंह ने सिटी ब्यूटीफुल का तमगा हासिल किए चंडीगढ़ जैसे शहर के लिए इसे अत्यधिक चिंताजनक बताया। 
चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनावों में इस बार `आप' की जीत होना निश्चित है, क्योंकि शहरवासी कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा शासित निगम के कार्यकाल में चंडीगढ़ अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए भी लोग परेशान हैं। शहर की सड़कें दयनीय हालत में हैं, पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं है, महिला सुरक्षा में चंडीगढ़ देशभर में सबसे असुरक्षित बन चुका है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इस बार शहरवासियों को अपनी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी का विकल्प मिला है और `आप' हर वार्ड में बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करेगी।  
इस दौरान चंडीगढ़-पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह के साथ सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग समेत नगर निगम चुनाव में 13 वार्डों पर चुनावी मैदान में उतरी `आप' की सभी महिला प्रत्याशी उपस्थित रही।