विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से PM Modi उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, मिशन-2022 में जुटी BJP का जानिए पूरा प्लान

विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से PM Modi उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, मिशन-2022 में जुटी BJP का जानिए पूरा प्लान

विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से PM Modi उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार

विधानसभा चुनाव से पहले सात चुनावी रैलियों से PM Modi उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, मिशन-2022 में जुटी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को दूवभूमि में चुनावी हुंकार भरेंगे। उनकी दून में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है। पार्टी ने महानगर कार्यालय से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने विधानसभा और मंडलों के प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

चार दिसंबर को परेड ग्राउंड में होने वाली को लेकर तैयारियां की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए आज 20 प्रचार वाहनों को किया गया रवाना। इसके अलावा विभिन्न मोर्चा की ओर से मानव श्रृंखला, गुब्बारे उड़ाकर और रैली निकालकर प्रचार किया जा रहा है।