बरगाडी गोली कांड, 127वें जत्थे में संगरूर के 5 सिंहों ने दी गिरफ्तारी

बरगाडी गोली कांड, 127वें जत्थे में संगरूर के 5 सिंहों ने दी गिरफ्तारी

बरगाडी गोली कांड

बरगाडी गोली कांड, 127वें जत्थे में संगरूर के 5 सिंहों ने दी गिरफ्तारी

 जैतो, 7 नवंबर (रघुनंदन पराशर) साल 2015 बरगाडी बेअदबी  और बहबल कलां कोटकपूरा गोली कांड के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए बरगाडी मोर्चा एक जुलाई, 2021 से लगातार शुरू  है।  श्री सिमरनजीत सिंह मान अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के निर्देशानुसार  में यह मोर्चा चल रहा है।
 आज जिला संगरूर के 5 सिंहों जिसमें शाहबाज सिंह डसका, हरभाग सिंह, मघर सिंह मनदीप सिंह और संजीव सिंह शामिल हैं ,ने सिख संगत के साथ गुरुद्वारा साहिब पतशाही दसवीं बरगाड़ी से प्रार्थना की और मोर्चा के पास दाना मंडी में गिरफ्तारी दी।
 जत्थे को  शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के महासचिव  जसकरण सिंह कहन सिंह वाला, अध्यक्ष किसान यूनियन (अमृतसर) मोर्चा के मुख्य सेवक,  बलजिंदर सिंह लसोई महासचिव किसान यूनियन (अमृतसर),  इकबाल सिंह संधू बरगाड़ी,  इकबाल सिंह संधू बरगाड़ी,  गुरलाल सिंह दबडीखाना, जगतार सिंह मास्टर दबडीखाना, रणदीप सिंह संधू सचिव मान दल और कुलविंदर सिंह खालिस्तानी आदि रवाना किया। फरीदकोट के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह ढुढी ने मंच संचालन किया।