भाजपा सरकार को लेकर धनखड़ ने कही यह बात

सरकार के सात साल, सात कमाल लेकर जनता में जाएगी भाजपा: धनखड़

सरकार के सात साल, सात कमाल लेकर जनता में जाएगी भाजपा: धनखड़

भाजपा सरकार को लेकर धनखड़ ने कही यह बात

भाजपा अध्यक्ष ने की प्रदेश महामंत्रियों के साथ की चर्चा

मनोहर सरकार के इसी माह पूरे होंगे सात साल 

चंडीगढ़, 08 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अक्तूबर महीने में प्रदेश सरकार के सात साल और गठबंधन के दो साल पूरे हो रहे हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों के कार्यक्रमों को सात साल, सात कमाल के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 27 अक्टूबर को प्रदेश सरकार के सात साल पूरे होने के साथ ही डॉ.मंगल सेन की जयंती भी है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रदेश महामंत्रियों के साथ हुई एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार के सात साल और गठबंधन सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से जुड़े विषयों पर पूरे महीने कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सरकार के सभी मंत्री सात जिलों में प्रेस कांफ्रैंस के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि केद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से आम लोगों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। किसान से लेकर मजदूर सबके लिए भाजपा सरकार ने काम किए हं।  

धनखड़ ने कहा कि ऑनलाइन 551 सेवाएं समेत एक-एक काम प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने 13 अक्तूबर को पंचकूला में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई है जिसमे इन कार्यक्रमों और ऐलनाबाद उपचुनाव से जुड़ी तैयारियों पर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। प्रदेश परिषद बैठक में सभी जिलों से 3500 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद होंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख संजय आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता सुदेश कटारिया और भाजपा के प्रदेश पैनलिस्ट कृष्ण ढुल मौजूद थे।