भाजपा ने जारी की अंतिम छह प्रत्याशियों की सूची

Bjp

चंडीगढ़। BJP released list of last six candidates : भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए प्रत्याशियों की तीसरी व अंतिम सूची जारी कर दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा ने इस चुनाव के लिए सभी 35 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है।

अरूण सूद ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के चयन के मामले में जनाधार, जनहित के लिए काम करने की इच्छा शक्ति, आयु वर्ग, शैक्षणिक योग्यता आदि को ध्यान में रखा गया है। शुक्रवार को पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।शनिवार को पार्टी के सभी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा।