भाजपा ने सिवाए भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया-राजेश शर्मा

भाजपा ने सिवाए भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया-राजेश शर्मा

भाजपा ने सिवाए भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया-राजेश शर्मा

भाजपा ने सिवाए भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया-राजेश शर्मा

चंडीगढ़, 11 दिसंबरः चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रदर्शन को लेकर झूठे दावे करने के लिए चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को जमकर फटकार लगाई है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आज जारी एक बयान में कहा कि भाजपा को अपनी पीठ थपथपाने के बजाय वास्तव में सभी मोर्चों पर शहर को विफल करने के लिए चंडीगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इतना ही नहीं, पिछले छह वर्षों में भाजपा के काउंसलरों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है और उन्होंने शहर के विकास को बुरी तरह से नजरअंदाज किया है। 

उन्होंने कहा कि इस तथ्य से स्पष्ट है कि करों में भारी वृद्धि के बावजूद, निगम को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने में भी कठिनाई होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा ने 2015 में सत्ता संभाली थी, तब निगम के पास 500 करोड़ रुपये की एफडी जमा थी। ये एफडी 2001 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमसी के कुशल कामकाज के चलते जमा हो पाई थी। आज, यह पूरी राशि भाजपा के नेतृत्व वाली एमसी द्वारा बर्बाद कर दी गई है क्योंकि भाजपा के सभी काउंसलर पूरी तरह से भ्रष्ट आचरण और फिजूलखर्ची में लिप्त हैं और उनके कई घोटाले सामने आ चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद, कांग्रेस पिछले छह वर्षों में नगर निगम में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जांच की सिफारिश करेगी ताकि शहरवासियों के सामने भाजपा का असली चेहरा सामने आ सके।

इस आरोप का खंडन करते हुए कि कांग्रेस अब तक क्वारेंटाइन के दौर में थी, शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पिछले छह वर्षों में शहर के वास्तविक मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही थी ताकि भाजपा द्वारा शासित चंडीगढ़ नगर निगम की की जनविरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों को आम लोगों को दिखाया जा सके। 

अब जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को काफी करीब से देख लिया है। नतीजतन, चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी चुनावों में उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के लिए अभी से अपनी हार पचा पाना मुश्किल हो रहा है।