भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आज से प्रचार में उतर गए हैं। भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर बीस से पार्टी प्रत्याशी देवी सिंह, वार्ड नंबर 14 से कुलजीत सिंह,वार्ड नंबर 11 से अनूप गुप्ता, वार्ड नंबर एक मनजीत कौर, वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी जसमन प्रीत, वार्ड नंबर 35 से राजेंद्र शर्मा, वार्ड नंबर 29 से रविंद्र पठानिया, वार्ड नंबर 25 से विजय कौशल राणा, वार्ड नंबर नौ से विमल दुबे ने आज से चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क किया। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद तथा पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने विभिन्न वार्डों का दौरा करके प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया।