भाजपा ने की आप में सेंधमारी, गोगा के आने से मेयर रविकांत की राह हुई आसान

भाजपा ने की आप में सेंधमारी, गोगा के आने से मेयर रविकांत की राह हुई आसान

भाजपा ने की आप में सेंधमारी

भाजपा ने की आप में सेंधमारी, गोगा के आने से मेयर रविकांत की राह हुई आसान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों सहित कईयों ने भाजपा का दामन थामा


चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी में सेंध लगाते हुए अरूण गोयल उर्फ गोगा को भाजपा में शामिल कर लिया है। गोगा व आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों के के भाजपा में आने से वार्ड नंबर 17 में मेयर रविकांत शर्मा की राह और आसान हो गई है।


पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, मेयर रविकांत शर्मा, पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन, पूर्व मेयर पूनम शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शिंगारी, कार्यकारिणी सदस्य राखी शर्मा, प्रदेश महासचिव गुलशन कपूर, आदर्श गोयल, विजय पुरी, चरणजीत कुमार, मोहन लाल, सरोजनी तथा विनोद शर्मा को भाजपा में शामिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में भ्रम फैलाकर झूठ की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ से एक लाख आठ हजार वोट मिले थे। उसके बाद आम आदमी पार्टी गायब हो गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से केवल 1& हजार वोट ही आम आदमी पार्टी को मिले और जमानत जब्त हो गई।

  
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की बी टीम करार देते हुए वरुण सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज कांग्रेस व अन्य दलों से निकाले हुए भगौड़ों की शरणस्थली बन गई है। दिल्ली मॉडल को सिरे से खारिज करते हुए अरुण सूद ने कहा कि आज सही मायने में चंडीगढ़ को दिल्ली मॉडल की नहीं बल्कि दिल्ली को चंडीगढ़ मॉडल की जरूरत है। सही मायने में आम आदमी पार्टी के नेता चंडीगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि यहां हुए विकास कार्यों को लेकर स्टडी टूर के लिए आए हुए हैं ताकि चुनाव के बाद दिल्ली में चंडीगढ़ के मॉडल को लागू किया जा सके।