चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की शुभघाट शरु

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सुगबुहाट शरु, राज्य चुनाव आयुक्त ने देखो क्या दिए आदेश

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की शुभघाट शरु

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सुगबुहाट शरु

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (साजन शर्मा) राज्य चुनाव आयोग यूटी, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में सभी रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की यूटी गेस्ट हाउस में एक बैठक बुलाई गई। एस.के. श्रीवास्तव, राज्य चुनाव आयुक्त, एसके श्रीवास्तव ने दिसंबर 2021 में निर्धारित चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नगर निगम के 35 वार्डों के लिए 9 आरओ  चुनाव सम्पन्न कराएंगे।  प्रत्येक आरओ को 2 एआरओ द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 2 आरओ और 4 एआरओ को रिजर्व में रखा गया है।

राज्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और सभी को पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता किसी भी मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं और इसलिए सभी को मतदाताओं को वोट डालने में सुविधा प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन और आईटी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया - जैसे मोबाइल ऐप पर चुनावी प्रक्रिया व अन्य प्रासंगिक जानकारी का प्रसार करने पर जोर दिया। 

सचिव, चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रियाओं का विवरण दिया और अस्थायी चुनाव कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा दी।  चुनाव नामांकन नवंबर 2021 के बाद के सप्ताह से शुरू होगा और मतदान दिसंबर 2021 में होगा। आयोग द्वारा मतदान केंद्रों को अंतिम रूप देने की समय-सीमा भी जारी की गई है ताकि आगामी चुनाव 31 दिसंबर, 2021, वर्तमान निगम के कार्यकाल की समाप्ति की तारीख से पहले संपन्न हो सके।