Arvind Kejriwal in Punjab

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का ऐलान, AAP की सरकार बनने पर अब ये बड़े-बड़े वादे...

Arvind Kejriwal in Punjab

Arvind Kejriwal in Punjab

Arvind Kejriwal in Punjab : पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव-2022 होना है, वक्त अब बेहद कम रह गया है| जहां ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने वालीं तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कसने लगीं हैं| लोगों के बीच अपनी फिजा बनाने की कवायद कर रही हैं| आम आदमी पार्टी यानि AAP पंजाब में काफी एक्टिव नजर आ रही है| पिछले कुछ ही दिनों में आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अबतक कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं| इधर, एक बार फिर वीरवार को केजरीवाल पंजाब के मानसा पहुंचे और यहां किसानों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की| इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने बड़े-बड़े वादे भी किये|

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,  पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद, 1 अप्रैल 2022 के बाद से हम पंजाब में किसी किसान को खुदकुशी नहीं करने देंगे। ये केजरीवाल की जुबान है| पंजाब में आप की सरकार आने के बाद यहां किसानों के लिए हर महत्वपूर्ण कदम तो उठाये ही जायेंगे साथ ही इस समय की सरकार अगर किसानों को फसल खराब या किसी तरह का उचित मुआवजा नहीं दे रही है तो आप की सरकार यह मुआवजा भी आपको अदा करेगी| केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब के CM ने पूरा मुआवज़ा नहीं दिया तो हम 30 अप्रैल तक आपके खाते में पूरा मुआवज़ा देंगे| केजरीवाल ने कहा कि इसी तरह हमने मजदूरों के लिए काफी कुछ सोच रखा है| मजदूरों का उचित मुआवज़ा भी उन्हें अदा किया जाएगा|

मैं फिर दोबारा आऊंगा ....

अरविंद केजरीवाल ने मानसा के किसानों से कहा कि मैं फिर दोबारा एक महीने में आऊंगा| हम पंजाब में खेती के बारे में बड़े पैमाने पर योजना बना रहे हैं। एक महीने बाद जब मैं फिर से दौरा करूंगा, तो मैं उस योजना को आपके साथ साझा करूंगा| आगे अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में प्रति एकड़ 1000 में पराली बिका करेगी| इसे जलाने की जरुरत नहीं होगी| किसानों को तो पैसे मिलेंगे ही साथ ही पराली के लिए फैक्ट्रियां बनेगीं| पराली से कोयला बिजली का उत्पादन होगा और इन फैक्ट्रियों में नवयुवकों को रोजगार मिलेगा| बतादें कि, इस बीच अरविंद केजरीवाल विपक्षी पार्टियों को घेरना नहीं भूले| केजरीवाल ने कहा कि इन पार्टियों को कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसान मरे या जिए|

केजरीवाल का पूरा संबोधन लिंक पर क्लिक कर इस वीडियो में देखें - https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1453678986358263808