Arvind Kejriwal in Chandigarh

अब केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे... चंडीगढ़ पहुंचे Delhi CM पर देखिये यह रिपोर्ट

Arvind Kejriwal in Chandigarh

Arvind Kejriwal in Chandigarh

आम आदमी पार्टी का दायरा अब लगातार बढ़ रहा है| अभी की ही बात देख लीजिये कि कैसे चंडीगढ़ में अपना डंका बजाया| चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 में 'आप' ने बीजेपी और कांग्रेस जैसी दिग्गज पार्टियों को पछाड़ कर रख दिया| वहीं, इस बेहतरीन जीत के बाद आप मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे और इस जीत के लिए शहर की जनता को तह दिल से धन्यवाद दिया|

विजय यात्रा निकाली ....

बतादें कि, केजरीवाल ने चंडीगढ़ पहुंचकर यहां विजय यात्रा निकाली और इस बीच वह शहर की जनता से रूबरू हुए| अपनी विजय यात्रा के दौरान केजरीवाल हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन और आभार व्यक्त करते नजर आये| इस विजय यात्रा में केजरीवाल के साथ काफी भीड़ उमड़ी हुई थी| केजरीवाल ने कहा कि आज मैं चंडीगढ़ में जनता का धन्यवाद करने आया हूं कि उसने 'आप' जैसी पार्टी पर भरोसा  जताया| केजरीवाल ने कहा - ये वादा है कि 'आप' पर चंडीगढ़ की जनता का यह भरोसा कभी टूटेगा नहीं बल्कि हम इसे और मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे| 

यह जीत आसान नहीं....

केजरीवाल ने आगे कहा कि यह जीत आसान नहीं थी| भाजपा और कांग्रेस बहुत पुरानी पार्टियां हैं, इनके बड़े -बड़े नेता हैं| लेकिन चंडीगढ़ की जनता ने इन्हें नकार दिया और आप को अपना प्यार दिया| इसलिए 'आप' पार्टी भी तन-मन-धन से चंडीगढ़ की जनता की सेवा में तत्पर रहेगी| केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने दिल्ली के काम को देखते हुए वोट दिया है और अब हमारी कोशिश रहेगी कि चंडीगढ़ में हम इतना अच्छा काम करें कि चंडीगढ़ को देखकर देश की बाकी जनता हमें वोट दे|
 
केजरीवाल ने कहा- सब अपने हैं....

इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को अपना बताया| केजरीवाल ने अपने पार्षदों और आप के अन्य लोगों से कहा कि चुनाव के वक्त राजनीति होती है, अब चाहें कोई भाजपा का है, कांग्रेस का है या अकाली दल का है वह अपना ही है| किसी में भेदभाव नहीं करना है| हमें सबका काम करना है| केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी वोटर ने भी किसी और पार्टी को वोट दिया है तो उसका ज्यादा काम करो ताकि वह अगली बार से हमें ही वोट दे| केजरीवाल ने कहा कि बस अब चंडीगढ़ की दशा को सुधारना है और इसे देश का सबसे सुन्दर शहर बनाना है|

बतादें कि, आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ के 35 वार्डों में सबसे ज्यादा 14 वार्ड अपने कब्जे में किये और भाजपा को 12 व कांग्रेस को 8 वार्ड पर समेट दिया| वहीं, एक वार्ड अकाली दल की झोली में आया| आप के कई उम्मीदवारों के सामने कई दिग्गज न टिक सके| वाकई चंडीगढ़ में आप की यह शानदार जीत रही| पार्टी पहली बार चंडीगढ़ के इस चुनावी मैदान में थी और पहली बार में ही अन्य पार्टियों को अपने आगे से सफा कर दिया| 

पार्षदों को दिलाई जनता के सामने शपथ.....

इधर, शहर में विजय यात्रा के दौरान ही अरविन्द केजरीवाल ने अपने 14 पार्षदों को शपथ भी दिला दी| केजरीवाल ने कहा कि जनता सामने मौजूद है इसलिए जनता की हाजिरी में ही 'आप' के 14 पार्षद शपत ले रहे हैं| केजरीवाल ने अपने 14 पार्षदों को शपथ दिलाई कि वह कही भी न तो गलत काम करेंगे और न किसी को करने देंगे| साथ ही जनता के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम का निर्वहन करेंगे|

प्रदीप छाबड़ा ने कहा - केजरीवाल देश के भावी प्रधानमंत्री होंगे....

इधर, इस बीच केजरीवाल के अलावा आप के अन्य नेताओं ने भी जनता के सामने अपने शब्द कहे| जहां चंडीगढ़ आप सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल देश के भावी प्रधानमंत्री होंगे| प्रदीप छाबड़ा ने जनता से पूछा कि क्या आप इसके लिए सहमत हैं| जहां जनता की भी हाँ की आवाज आई| इसके अलावा प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ वालों ने 'आप' को जीत दिलाकर पंजाब की जीत का गेट खोल दिया है और पंजाब की जीत के बाद पंजाब दिल्ली में केंद्रीय सत्ता का गेट खोलेगा| 

देखें वीडियो - https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1476465930150375427