Arvind Kejriwal big statement on Chandigarh Corporation election victory

चंडीगढ़: निगम चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- अब यहां होगा बड़ा धमाका

Arvind Kejriwal big statement on Chandigarh Corporation election victory

Arvind Kejriwal big statement on Chandigarh Corporation election victory

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 का रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया है और यह रिजल्ट आम आदमी पार्टी के पक्ष में रहा है| आप ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है| इधर, चंडीगढ़ का यह चुनाव  जीतने के बाद आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अब बड़ा बयान सामने आया है| केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में यह जीत पंजाब चुनाव जीत की झांकी है, अब 'आप' पंजाब में भी कमाल करने वाली है|

ये रहा केजरीवाल का ट्वीट...

दरसअल, केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब भी बदलाव के लिए तैयार है।

आप नेता राघव चड्ढा का बयान.....

वहीं, चंडीगढ़ में अपनी पार्टी की इस जीत पर आप नेता राघव चड्ढा का भी बयान सामने आया| राघव चड्ढा ने कहा कि मैं AAP और अरविंद केजरीवाल जी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी छोटी व ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म बाकी है|

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 रिजल्ट.....

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुए शहर के 14 वार्डों ( 1, 4 , 15, 16, 17 ,18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 29, 31) में अपना कब्जा जमाया है| जबकि बीजेपी ने 12 वार्डों (2, 3 , 6, 7 , 8 , 9,11,12, 14, 32, 33, 35 ) ने अपनी जीत का खाता खोला है| इधर, साथ ही कांग्रेस को आठ वार्डों (5, 10 , 13, 20, 24, 27, 28, 34, ) में जीत मिली है जबकि अकाली दल के खाते में जीत की एक सीट (वार्ड-30) है|