Arvind Kejriwal Corona Positive

केजरीवाल को हुआ Corona तो बजी खतरे की घंटी... आखिर बात कुछ ऐसी है

 Arvind Kejriwal Corona Positive

Arvind Kejriwal Corona Positive

कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप फिर से दिखाना शुरू कर दिया है| देश में कोरोना के मामलों में जमकर बढ़ोत्तरी हो रही है| वहीं, कोरोना की दस्तक राजनीतिक जगत में भी खूब देखी जा रही है| हाल ही के दिनों में कई नेताओं को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है और अब दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल भी इससे बच नहीं पाए हैं| दरअसल, आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं| मंगलवार सुबह खुद ट्वीट करके केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी है|

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा - मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं, मुझमे हल्के लक्षण हैं| मैंने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। मेरी गुजारिश उन लोगों से है जो कि मेरे सम्पर्क में आये हैं कि वह भी खुद को आइसोलेट कर लें और तत्काल अपना कोरोना टेस्ट करवा लें|

केजरीवाल को हुआ Corona तो बजी खतरे की घंटी ....

इधर, केजरीवाल को Corona होने के साथ एक बड़े खतरे की घंटी बजते नजर आ रही है| बात यूं है कि  अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही के दिनों कई जन सभाएं और रैलियां की हैं| क्या पंजाब, क्या उत्तर प्रदेश और क्या उत्तराखंड क्या गोवा...केजरीवाल ने सबकुछ एक कर दिया| वहीं, केजरीवाल की इस कड़ी में चंडीगढ़ का नाम भी शामिल हैं, जहां नगर निगम चुनाव को लेकर उनकी खूब हलचल रही| फिलहाल, अब जब वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं तो ऐसे में उनके द्वारा औरों में कोरोना फैलने की आशंका जताई जा रही है|

बीजेपी नेता मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित ...

इधर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बाद अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं| मनोज तिवारी को कोरोना हो जाने की जानकारी सामने आई है| बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है| उनमें भी हल्के ही लक्षण हैं|

देश में कोरोना की स्थिति .....

देश में जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है तो वहीं एक -एक दिन में कोरोना के कुल मामले 37 हजार के पार होते दिख रहे हैं| पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कुल 37,379 नए मामले सामने आए हैं| इसके अलावा देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है| महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 568 और 382 मामले हैं।

भारत में कोरोना के अबतक मामले और मौतें ...

कुल मामले: 3,49,60,261
सक्रिय मामले: 1,71,830
कुल रिकवरी: 3,43,06,414
कुल मौतें: 4,82,017
कुल वैक्सीनेशन: 1,46,70,18,464