चंडीगढ़ में 15 साल की नाबालिंग लड़की को अगवा कर शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी काबू

चंडीगढ़। थाना- मनीमाजरा पुलिस ने 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को 5 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान शांति नगर मणिमाजरा के रहने वाले 28 साल के आरोपी कुणाल उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना मणिमाजरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया से एक 15 साल की नाबालिग लड़की को वहीं का रहने वाला एक आरोपी अगवा कर दुराचार करने बाला आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मणिमाजरा के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज सरना की सुपरविजन में एक टीम गठित की। मामले की सूचना पाते ही पुलिस ने आरोपी को 5 घंटे के अंदर धर दबोचा और नाबालिग लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। पीड़िता लड़की के बयान दर्ज करवा गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 12 मई 2016 को धारा 376 (डी), 363 आईपीसी और 4,8 पोक्सो अधिनियम आरोपी कुणाल उर्फ ​​कल्लू के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया। अदालत ने आरोपी को 19 मार्च 2018 को 20 साल के कठोर कारावास की सजा वर्तमान में आरोपी महामारी कोविड -19 के कारण 23 जून 2021 से 26 नवंबर 2021 तक विशेष पैरोल बाहर आया था। पकड़ा गया आरोपी शादीशुदा है। जिसके दो बच्चे हैं।

क्या था मामला।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बड़ी बेटी 10 नवंबर को सुबह करीब 9:00 बजे घर से गायब हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।