सूरत में हादसा: 6 लोगों की गई जान, देखें कैसे घुटे लोगों की दम

Hadsa

गांधीनगर। Accident in Surat: गुजरात के सूरत में जहरीली गैस से 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें नजदीक की एक प्रिटिंग मिल के श्रमिक और मजदूर शामिल हैं। 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा आज तड़के सचिन इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा है। फिलहाल सभी प्रभावितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रिटिंग मिल के प्रोडक्शन मैनेजर का दावा है कि मिल के बाहर केमिकल से भरा टैंकर खड़ा था। इसका पाइप ड्रेनेज लाइन में डाला गया था। इससे निकले केमिकल में हुए रिएक्शन के कारण गैस बनी और आसपास फैल गई।

सूरत सिविल अस्पताल के डॉ. ओंकार चौधरी ने कहा कि सुबह करीब 5 बजे गैस रिसाव की सूचना मिली। इसके बाद 20 मरीजों को एंबुलेंस से इलाज के लिए लाया गया। इसमें से 5 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल इनमें से कुछ मरीजों की हालत ठीक है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक साड़ी मिल के एक कर्मचारी ने बताया कि अचानक कुछ गंध आई और एक के बाद एक लोग गिरने लगे। ऐसा होते ही सभी भागने लगे। मिल में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले दिलीप कुमार ने बताया, एक केमिकल टैंकर में के पास से धुआं निकल रहा था। लोगों को बाहर निकाला जा रहा था। जब हमने जाकर देखा तो उनमें से 3 हमारे लोग थे। करीब 15-20 लोग जमीन पर पड़े थे। करीब 3:30 बजे मदद आई।