आप नेता कर्नल कोठियाल बोले-अरविंद केजरीवाल की तीसरी गांरटी ऐतिहासिक, नितिन जोशी बने आप युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

आप नेता कर्नल कोठियाल बोले-अरविंद केजरीवाल की तीसरी गांरटी ऐतिहासिक, नितिन जोशी बने आप युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

आप नेता कर्नल कोठियाल बोले-अरविंद केजरीवाल की तीसरी गांरटी ऐतिहासिक

आप नेता कर्नल कोठियाल बोले-अरविंद केजरीवाल की तीसरी गांरटी ऐतिहासिक, नितिन जोशी बने आप युवा मोर्चा क

देहरादून: आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (रि) ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तीसरी घोषणा उत्तराखंड के समस्त जनता के लिए ऐतिहासिक गारंटी है। सभी बुजुर्गों को फ्री तीर्थ कराने की सुविधा देने को ऐलान किया है। इस घोषणा से साफ हो चुका है कि आप पार्टी सर्वधर्म पार्टी है और सभी धर्मों में अपना पूर्ण विश्वास रखती है।

कोठियाल ने कहा कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड की जनता जिसे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने हैं उनको मुफ्त दर्शन करवाए जाएंगे। जिसमें आना जाना और रहना खाना पीना सब खर्चा सरकार वहन करेगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अजमेर शरीफ की मुफ्त यात्रा तो सिख समुदाय के लोगों को पवित्र स्थल करतारपुर साहिब के मुफ्त दर्शन करवाए जाएंगे। कोठियाल ने कहा कि आप की घोषणा सिर्फ घोषणा नहीं होती ,बल्कि वो गारंटी होती है जो सरकार बनते ही पूरी होनी तय है।