चंडीगढ़ के एलॉते मॉल से काम कर घर लौट रही महिला से गन पॉइंट पर सोने की चैन,और दो अंगूठी लेकर फरार

चंडीगढ़ के एलॉते मॉल से काम कर घर लौट रही महिला से गन पॉइंट पर सोने की चैन, और दो अंगूठी लेकर फरार

चंडीगढ़ के एलॉते मॉल से काम कर घर लौट रही महिला से गन पॉइंट पर सोने की चैन

चंडीगढ़ के एलॉते मॉल से काम कर घर लौट रही महिला से गन पॉइंट पर सोने की चैन, और दो अंगूठी लेकर फरार

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। शहर में बेख़ौफ़ शातिर आए दिन लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिर पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसा ही मामला थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र एरिया के अंतर्गत देखने को मिला है। यहां शातिर आरोपी लुटेरा एलॉते माल से काम कर घर लौट रही महिला से गन पॉइंट पर उसके गले में पहनी सोने की चेन और सोने और सिल्वर की दो अंगूठी लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए अज्ञात आरोपी लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 28 की रहने वाली पीड़िता महिला अपराजिता ने पुलिस को बताया कि वह पीछे से हिमाचल प्रदेश डलहौजी की रहने वाली है। और एलांते माल में जॉब करती है। हर रोज की तरह वह शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे अपने ऑफिस से अपने घर सेक्टर 28 स्थित निकली थी। जब पीड़िता महिला वेरका प्लांट से आम के बगीचे के कच्चे रास्ते गुजरकर मेन रोड पहुंची सेक्टर 28 की तरफ से जा रही थी  जिस दौरान अचानक से एक शातिर पीछे से आया। और पीड़िता महिला का रास्ता रोककर गन पॉइंट पर पीड़िता के गले में पहनी सोने की चेन और हाथ में पहनी दो अंगूठियां उतरवाकर ले गया। जिसके चलते हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते  अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।