आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया अंडमान निकोबार द्वीप से लौटा भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था

आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया अंडमान निकोबार द्वीप से लौटा भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था

आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया अंडमान निकोबार द्वीप से लौटा भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था

आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया अंडमान निकोबार द्वीप से लौटा भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था

पंचकूला। अंडमान निकोबार द्वीप की ऐतिहासिक आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था लौट आया है। पंचकूला से इस दल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता शामिल थीं। यह दल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 28 दिसंबर से यात्रा पर था। रंजीता मेहता रविवार को वीर सावरकर की चरण धूली पंचकूला लेकर पहुंची, जहां पर भाजपा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय शर्मा और महापौर कुलभूषण गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर की चरण धूली पर पुष्प अर्पित किए।
रंजीता मेहता ने बताया कि सवा सौ कार्यकर्ताओं का जत्था अंडमान निकोबार द्वीप की ऐतिहासिक आजादी का अमृत महोत्सव यात्रा पर गया था। यह जत्था अनेक भाव विभोर करने वाली स्मृतियों के साथ हरियाणा लौटा है। उन्होंने बताया कि भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से देश की आजादी तक अंग्रेजों द्वारा इन द्वीपों में यानि काला पानी की सजा पर भेजे गए क्रांतिकारियों की तपोभूमि एवं अमर बलिदान की भूमि को नमन कर लौटा दल स्वयं को भाग्यशाली वा गौरवान्वित महसूस कर रहा है।यह यात्रा हमारे लिए एक तीर्थ यात्रा के समान रही जहां मां भारती के सपूत महान क्रांतिकारी वीर दामोदर सावरकर की अंडमान की सेल्युलर जेल में उनकी उस कोठरी में शीश नवाया व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह अपने इष्ट का पूजन करने जैसा रहा।
दिल्ली हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा सेल्युलर जेल से लाई गई चरण धूली रंजीता मेहता को सौंपी गई। इसका सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने माथे पर तिलक किया और राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र सेवा का प्रण दोहराए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए विस्मरणीय रहेगी। इससे कई एतिहासिक यादें जुड़ गई हैं। इस यात्रा के माध्यम से उनको अपने इतिहास व अन्य कई ऐसे पहलुओं के बारे में जानकारी मिली है, जिनके बारे उनको जानकारी नहीं थी।
इस अवसर पर महामंत्री वरिंदर राणा, कार्यालय प्रमुख कमल अवस्थी, पार्षद हरिंद्र मालिक, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, कोषाध्यक्ष सुरिंदर मनचंदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कंसल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, राकेश अग्रवाल, संदीप यादव भी उपस्थित थे।