90s के दशक मे टॉप रहे ये मोबाइल फोन्स की नहीं रही इतनी पूछ,आज भी कर जाते है कई ताजा यादें

90s के दशक मे टॉप रहे ये मोबाइल फोन्स की नहीं रही इतनी पूछ,आज भी कर जाते है कई ताजा यादें
Mobile Phones World : टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई स्मार्ट गैजेट्स मे कई बदलाव आते रहते है | बात फ़ोन्स की करे तो, आजकल स्मार्ट फोन्स का क्रेज़ युथ में देखने को मिल रहा है | लोगो की जरूरतों को Techno world इतना ज्यादा समज लिया है की हर बार इसके वैरिएशंस को देख कर लोग दंग रह जाते है | पर एक वोह ज़माना भी था जब Smart Phones की बजाए साधारण वायरलेस फ़ोन्स होते थे | जी हां , आज हम ऐसे पुराने और आउटडेटेड Mobile Phones के बारे में आपको बताएंगे जिनको आज कबाड़ी वाला भी नहीं लेता | हालांकि, ये पांच फोन्स उस समय में काफी पॉपुलर हुआ करते थे , जिनका उस वक्त उनका स्मार्टफोन मार्केट में काफी दबदबा था लेकिन आज ये फोन्स आउटडेटेड हो गए हैं |
नोकिया 6110: Nokia Company का ये फोन देखकर आपकी कई यादें ताजा हो सकती हैं | आपको बता दने कि Nokia 6110 वो पहला मोबाइल फोन है जिसमें Snake Game दिया गया था | ये फोन ARM प्रोसेसर वाला पहला फोन था और इसमें नोकिया के पहले मॉडल, Nokia 2110 के मुकाबले बेहतर टॉक टाइम और छोटा साइज दिया गया था | साल 1997 में अनाउन्स हुआ ये फोन 1998 में रिलीज किया गया था |
मोटोरोला स्टारटैक: Motorola के इस स्मार्टफोन 1996 में अनाउन्स किया था और कप्तान कर्क से इन्सपाइर्ड ये फोन काफी ज्यादा बिका जबकि इसकी कीमत आज के समय के हिसाब से देखें तो 2 लाख रुपये से ज्यादा है| इसका फ्लिप लिड और कमाल की डिजाइन की वजह से इस फोन के करीब 60 मिलियन यूनिट्स बिके हैं |
नोकिया 8210: वर्ष 1999 में आया Nokia Company का ये स्मार्टफोन भी काफी पॉपुलर हुआ करता था और आज भी इस फोन की काफी पूछ है| इसमें न GPRS है न NFC, न वाईफाई है न ब्लूटूथ और फिर भी इसे यूजर्स बहुत पसंद करते थे |
सीमेन्स S10: आपको बता दें कि ये दुनिया का पहला फोन है जिसका रंग हरा था| इसें रेड, ग्रीन, ब्लू और व्हाइट रंग डिस्प्ले किये जा सकते थे| इसे ज्यादा नहीं पसंद किया गया था लेकिन इसका नाम आउटडेटेड मोबाइल फोन्स में जरूर लिया जाता है |
नोकिया 8110: Nokia Company का ये पहला फोन ऐसा था जिसका वज़न 145 ग्राम था जिसमें एक क्लियर मोनोक्रोम ग्राफिक एलसीडी डिस्प्ले दिया गया था | आपको बता दें कि आज के समय में लोग इसे 'मैट्रिक्स फोन' के नाम से जानते हैं और ये भी अपने जमाने में काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ करता था |