महिला हेल्पलाइन पर एक साल में आई 77 हजार शिकायतें

महिला हेल्पलाइन पर एक साल में आई 77 हजार शिकायतें

महिला हेल्पलाइन पर एक साल में आई 77 हजार शिकायतें

महिला हेल्पलाइन पर एक साल में आई 77 हजार शिकायतें

1872 शिकायतें एफआईआर में तब्दील 

दुर्गा शक्ति एप में जुड़ी 13 हजार नई महिलाएं

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए जारी की गई हेल्पलाइन पर जहां एक साल में 77 हजार से अधिक शिकायतें आई है वहीं इनमें से  1872 को एफआईआर में तबदील किया गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  प्रशांत कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन पर कॉल अटैंड करने के लिए तैनात प्रशिक्षित पुलिस कर्मी प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रदेश में रहने, काम करने और आवागमन वाली महिलाओं में आत्मविश्वास और साहस भी पैदा कर रही हैं।
पुलिस की डिजिटल पहल-दुर्गा शक्ति मोबाइल एप में भी महिलाओं का विश्वास देखने को मिला है। इसी अवधि के दौरान इस एप में 13 हजार 327 नए यूजऱर्स जुड़े,जिससे डाउनलोडर्स की संख्या 2.31 लाख से ज्यादा तक पहुंच गई। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा 48 प्राथमिकी दर्ज की गई, 34 मामलों में निवारक कार्रवाई की गई और 1583 मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हरियाणा पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को क्राइम रिपोर्ट करने बारे जागरूक करना और अपराधियों को पकडऩे में पुलिस की मदद करना है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं अक्सर अपने खिलाफ हुए अपराध की रिपोर्ट करने में संकोच करती थीं, लेकिन हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई जागरूकता और अन्य पहलों के साथ, महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग में भी वृद्धि हुई है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए, राज्य भर में महिला पुलिस स्टेशन सक्रिय रूप से संचालित हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने और उन्हें बिना किसी भय के अपराध की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पुलिस थानों में 239 महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।