नाबालिग लड़की के साथ घोर दरिंदगी: पहले 4 लड़कों ने किया रेप, फिर जब थाने इंसाफ लेने गई तो SHO भी बन बैठा हवसी

5 people including SHO raped minor girl in Uttar Pradesh
Girl Rape News : देश में लड़कियों (Girls) से रेप के मामले (Rape Case) थम नहीं रहे हैं| आयेदिन देश के किसी न किसी हिस्से से कोई न कोई लड़की रेप का शिकार होती नजर आ रही है और शर्म तब आती है जब पुलिस रेप के मामलों पर अंकुश लगाने की बजाय खुद रेप में संलिप्त होना चाहती है| रेप का एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है| यहां एक नाबालिग लड़की के साथ इतनी घोर दरिंदगी हुई है जो कि रूह कंपा देने वाली है| नाबालिग लड़की के साथ जहां पहले चार लड़कों ने क्रूरता से रेप किया तो वहीं जब लड़की थाने पहुंची तो यहां थाना प्रभारी यानि SHO ने भी अपनी हवस दिखाई और नाबालिग लड़की के साथ रेप किया| फिलहाल, SHO को उसकी गन्दी करतूतों की सजा मिल गई है|
ललितपुर की पूरी घटना.....
बतादें कि, यह शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर की है| नाबालिग लड़की की मां की ओर से पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि उसकी बच्ची को चार लड़के अपने साथ ले गए थे और उसके साथ फिर रेप किया| इसके बाद जब वह नाबालिग लड़की को लेकर शिकायत देने थाने पहुंची तो यहां SHO ने भी उसकी बच्ची के साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया| हालांकि, अब पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग लड़की और उसकी मां की पीड़ा सुनी है और आगे की कार्रवाई कर रही है|
एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने बताया कि पांचों नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है| थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है| इसके साथ ही एक आरोपी भी हाथ लग चुका है| पुलिस मामले में आगे की जांच करते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है| जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा|
.jpg)
कब थमेगा ये सब?
लड़कियों की आबरू से दरिंदगी कब बंद होगी? कब वो दिन आएगा जब लड़कियां खुद को कहीं भी हर पल सुरक्षित महसूस करेंगी| देश में जिस हिसाब से लड़कियों से रेप के मामले सामने आ रहे हैं| वह आंकड़ा बेहद डरावना है| न जाने कितनी लड़कियों की रेप के चलते जिंदगी तबाह हो गई| या तो वह रेप के बाद आरोपियों द्वारा मार दी गईं या तो उन्होंने शर्म के मारे खुद ही खुद की जान ले ली| फिलहाल, लड़कियों से रेप के मामलों पर पूर्णता अंकुश लगाना बेहद जरुरी है वर्ना तस्वीर किसी दिन बड़ी भयानक होगी और उस दिन शायद हम सब अपने-आप को कोस भी रहे होंगे|
यह पढ़ें- शादी में ये कैसा रोना: दुल्हन को देख रोने लगा दूल्हा, आंखों से टपके आंसू, सब हैरान