पहली मंजिल पर खेलते समय 3 साल का बच्चा नीचे गिरा

पहली मंजिल पर खेलते समय 3 साल का बच्चा नीचे गिरा

पहली मंजिल पर खेलते समय 3 साल का बच्चा नीचे गिरा

पहली मंजिल पर खेलते समय 3 साल का बच्चा नीचे गिरा

डेराबस्सी, 10 जुलाई 
डेराबस्सी के सुनियारा मोहल्ले में पहली मंजिल पर खेलते समय तीन साल का बच्चा नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल से सेक्टर 32 सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
बताया जाता है कि ऑटो रिक्शा चलाने वाले मनीष कुमार अपने परिवार के साथ यहां किराए के मकान में रहते हैं। उनके दो बच्चे तीन साल के तंवर और एक छोटा एक साल का बेटा है। बच्चे की मां राजविंदर कौर ने बताया कि वह नीचे थी जबकि उसका बच्चा कपड़े उतारकर नंगा हो गया और सीढ़ियों से पहली मंजिल पर जाकर वहां लगी ग्रिल से खेलने लगा। अचानक ग्रिल लुढ़क कर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त वह घर की रसोई में काम कर रही थी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया।