पंचकूला में रोडरेज का मामला: आरोपी समझ 2 हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

पंचकूला में रोडरेज का मामला: आरोपी समझ 2 हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Road rage case in Panchkula

Road rage case in Panchkula

ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ई रिक्शा चालक हुआ था घायल

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Road rage case in Panchkula: 
परशुराम चौक से सटे अमरटेक्स के पास शनिवार शाम को रोडरेज की घटना में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक पुष्पिंदर सिंह सेक्टर 20 के रहने वाले थे। दुर्घटना के वक्त पुष्पिंदर विवाद रुकवाने गए थे। यह सब तब हुआ जब एक ट्रक चालक ने अपना वाहन रोक दिया, जिससे पीछे चल रहा एक ई-रिक्शा अचानक रुक गया।

इससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल चालक ने अपने रिश्तेदार पुष्पिंदर सिंह को मौके पर बुलाया। जैसे ही पुष्पिंदर वहां पहुंचा, वहां मौजूद दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसे ट्रक ड्राइवर समझकर बहस शुरू कर दी और उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उस पर धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। पुष्पिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और वहां खड़े लोगों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीएनएस की धारा 101 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम बदला, अब 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण

सरकारी कर्मचारियों काे मेडिकल सर्टिफिकेट देने में तीन माह की छूट, सरकार का फैसला, जारी होंगे प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी; व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा- गोली मार दूंगा, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 को