हरियाणा के 1786 छात्र कर रहे यूके्रन में पढ़ाई

हरियाणा के 1786 छात्र कर रहे यूके्रन में पढ़ाई

हरियाणा के 1786 छात्र कर रहे यूके्रन में पढ़ाई

हरियाणा के 1786 छात्र कर रहे यूके्रन में पढ़ाई

केंद्र सरकार ने दी यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों की सूची
सीएम ने उपायुक्तों को दिए छात्रों के परिवारों से संपर्क साधने के निर्देश


चंडीगढ़, 28 फरवरी। भारत सरकार ने यूक्रेन में पढ़ रहे हरियाणा के छात्रों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार हरियाणा के 1786 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। यह सूची मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल अपने-अपने जिलों के इन छात्रों के परिवारों से संपर्क करने के लिए अधिकारियों की टीमों का गठन करें। 
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि छात्रों के परिवारों को आश्वस्त किया जाए कि भारत सरकार और हरियाणा सरकार छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि परिवारों को आश्वस्त किया जाए कि वे इस संबंध में फैलाई जा रही नकारात्मक सोशल मीडिया पोस्टों पर ध्यान नहीं दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त द्वारा नामित अधिकारी तुरंत परिवार से संपर्क करे और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करें।
छात्रों को वापस लाने के लिए भारत में पहले ही पांच विशेष उड़ानें उतर चुकी हैं। ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत अब तक पांच फ्लाइट से 1156 भारतीय नागरिक यूक्रेन से सकुशल वापस लौट चुके हैं। आज भी बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है।