दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मतदान का उपयोग, जाने समय और अन्य खास जानकारियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मतदान का उपयोग, जाने समय और अन्य खास जानकारियां

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 1.56 करोड़ मतदाता लगभग 13766 मतदान केंद्रों पर कल मतदान करने के पात्र हैं

 

Voter List: 5 फरवरी को 70 सदस्य दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा इसके अलावा कतार में लगे मतदाताओं के लिए 1 घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। कल यानी कि बुधवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाला है जो काफी महत्वपूर्ण और अहम है, जिसे काफी समय से लोगों को इंतजार था। इस मतदान के परिणाम की घोषणा 8 फरवरी 2025 को होने वाली है।

 

1.56 करोड़ लोग करेंगे मतदान

 

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 1.56 करोड़ मतदाता लगभग 13766 मतदान केंद्रों पर कल मतदान करने के पात्र हैं, जिसमें से 83.76 लाख पुरुष 72.36 लाख महिलाएं और 1267 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 21500 से अधिक बैलट यूनिट और वीवीपीएटी तैयार किए गए हैं, साथ ही पहुंच को बढ़ाने के लिए डमी और ब्रेल वैलेट पेपर की व्यवस्था भी की गई है। आपको बता दें कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कुल 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इसके अलावा चुनाव आयोग ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप भी शुरू किया है, जिससे मतदाता मतदान केंद्रों पर वास्तविक समय में भेद की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों के लिए घर पर मतदान सुविधा के तहत 753 पात्र मतदाताओं में से 6980 ने पहले ही अपने वोट डाल दिए हैं। 24 जनवरी से शुरू हुई यह पहला 4 फरवरी की शाम तक खत्म हो जाएगी।

 

कैसे करें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है और अब दिल्ली के मतदाताओं को राष्ट्रीय राजधानी की अगली सरकार चुनने की बारी आ गई है। 5 फरवरी को चुनाव होने वाला है, और मतदाताओं को मतदान के दिन अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र या कोई अन्य अनुमोदित सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड अवश्य साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह भी सलाह दी जाती है कि मतदाता सूची में अपना नाम जरुर चेक कर ले।

 

  • Voter list में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट यानी eci.gov.in पर जाना होगा।
  • मतदाता सूचना या मतदाता सेवाएं के विकल्प को चुनना होगा और उसे पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपके पास एक मतदाता विवरण खोजने के लिए दो विकल्प होंगे पहला विकल्प एपिक नंबर है अगर आपके पास अपना एपिक नंबर है तो आप उसे सीधा सर्च फीड में दर्ज कर सकते हैं और यदि आपके पास यह नंबर नहीं है तो आपको पहले राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करवाना होगा।
  • राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने के लिए आपको voters.eci.gov.in पर जाना होगा अपना नाम जन्म तिथि पिता का या पति का नाम लिंग और राज्य जैसे विवरण को भरना होगा इसके बाद खोज पर क्लिक करें और आपका एपिक नंबर स्क्रीन पर नजर आएगा।