12 वर्षीय किशोर की कुत्ते द्वारा बुरी तरह से जाने से मौत, पढ़िए पूरी खबर

12 वर्षीय किशोर की कुत्ते द्वारा बुरी तरह से जाने से मौत, पढ़िए पूरी खबर

12 वर्षीय किशोर की कुत्ते द्वारा बुरी तरह से जाने से मौत

12 वर्षीय किशोर की कुत्ते द्वारा बुरी तरह से जाने से मौत, पढ़िए पूरी खबर

ऊना,रोहित
ऊना जिला के ग्राम पंचायत कुठार खुर्द से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कुत्ते ने 12 वर्षीय किशोर को बुरी तरह से नोच दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।  जानकारों के अनुसार बच्चा खेत में खेलने गया था। इसी दौरान उस पर कुत्ते ने हमला  कर दिया। मृतक की  किशोर की पहचान कर्ण पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कुठार खुर्द के रूप में हुई है। इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि किशोर मानसिक रूप से परेशान रहता था। कर्ण दोपहर खेतों में खेलने के लिए गया हुआ था। जब किशोर काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच खेतों से गुजर रहे एक दंपत्ति ने कुछ कुत्तों को खेत में पड़े मृत शव को नोचते हुए देखा। उन्होंने किसी तरह से कुत्तों को दूर भगाया और शव के पास पहुंचे।  सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत प्रधान रचना देवी व उपप्रधान चमन लाल मौके पर पहुंचे।