10,000 fine on Punjab CM residence, see what was the reason
BREAKING
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का महाकुंभ में संगम स्नान; पूजा-अर्चना करते दिखे, CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ जमकर की, VIDEO PM मोदी बोले- कोई पैसे मांगे तो सीधे मुझे चिट्ठी लिखना; लोगों से कहा- बाकी सब मैं देख लूंगा, अब ऐसे लोगों की आएगी आफत VIDEO सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग; यहां प्लास्टिक ड्रम बनते, तेज लपटों के बीच धुएं का गुबार दूर तक फैला, कर्मचारी जान बचाकर भागे निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तृतीय चरण के अंतर्गत चंडीगढ़ जोन की दो ब्रांचों; मोहाली फेस 6 और टी डी आई सिटी ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” रेकी: एक प्राकृतिक उपचार पद्धति स्वयं को करें तनाव और चिंता मुक्त

पंजाब सीएम निवास पर 10,000 का जुर्माना, देखें क्या रहा कारण

10,000 fine on Punjab CM residence, see what was the reason

10,000 fine on Punjab CM residence, see what was the reason

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम ने गंदगी फैलाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का चालान किया है। सेक्टर-2 में कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला था, जिसे देखकर निगम ने यह कार्रवाई की। कुल 10 हजार रुपए का चालान किया गया है। चालान जीआरपीएफ बटालियन 113, डीएसपी हरजिंदर सिंह का काटा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह कोठी नंबर 7 मुख्यमंत्री के नाम पर अलॉट है, लेकिन मुख्यमंत्री 6 नंबर कोठी में रहते हैं। यहां पंजाब के मंत्रियों के सुरक्षा कर्मी रहते हैं। यहां मंत्रियों की गाडिय़ां भी खड़ी होती हैं। आज सुबह कोठी की पिछली तरफ कूड़ा पड़े होने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम पहुंची थी।

मौके का मुआयना करने और फोटो खींच कर चालान किया गया। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़, 2018 के बॉयलॉ 14(आई) और नियम 15(जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान किया गया। चालान कटवाने वाले अफसर ने चालान पेपर पर दस्तखत करने से मना कर दिया। निगम के अफसर ने बताया कि चालान सप्ताह में भरा जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम ने अप्रैल में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग का साढ़े 29 हजार रुपए का चालान किया था। यह चालान बिना मंजूरी के शहर में होर्डिंग्स लगाने को लेकर किया गया था।

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान के रूप में राजा वडिंग ने शपथ लेनी थी। सेक्टर-15 कांग्रेस भवन में कार्यक्रम था। इसे लेकर सेक्टर-15 सहित शहर में बाकी जगह पोस्टर लगाए गए थे। चंडीगढ़ एडवर्टाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर 1954 के तहत यह कार्रवाई की गई थी।