Independence Day Amrit Mahotsav organized in Ambala
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

अंबाला में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन 2 दिसंबर से 4 दिसम्बर

gita-jayanti1

Independence Day Amrit Mahotsav organized in Ambala

Independence Day Amrit Mahotsav organized in Ambala: अंबाला आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला स्तर पर 2 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक तीन दिवसीय गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भगवद् गीता का ज्ञान जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं। जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र कार्यक्रम को हर्षोउल्लास के साथ मनाने का काम करना हैं। यह अभिव्यक्ति उपायुक्त डॉ0 प्रियंका सोनी ने सोमवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहीं।

युवा पीढ़ी को भी पौराणिक एवं धार्मिक गाथाओं के बारे मिलेगी जानकारी
उपायुक्त डॉ0 प्रियंका सोनी (Deputy Commissioner Dr. Priyanka Soni) ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हमेशा ही जिला प्रशासन का सहयोग देते हुए बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के साथ समाज के गणमान्य लोग जुड़े होते है और इनका लोगों के साथ सीधा सम्पर्क होता हैं। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वे जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को भी पौराणिक एवं धार्मिक गाथाओं के बारे जानकारी देनी हैं। श्रीमद् भगवद् गीता के ज्ञान बारे भी उन्हें विस्तार से बताना हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए निरन्तर कार्य भी किए जा रहें हैं। कुरूक्षेत्र में जहां अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन किया जाता हैं, वहीं हरियाणा के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय स्तर पर गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में जिला अम्बाला में भी 2 दिसम्बर से 4 दिसम्बर (December 2 to December 4) तक जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जितने ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित होगी, वहीं कार्यक्रम की सफलता का पैमाना है। हम सबको इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करनी है और आमजन की भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी हैं।

गीता जयन्ती महोत्सव की रूप रेखा बारे में दी जानकारी

उन्होनें धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव की रूप रेखा बारे विस्तार से जानकारी दी।  दो दिसम्बर को हवन यज्ञ के साथ राम बाग मैदान अम्बाला शहर में गीता जयन्ती महोत्सव का आगाज होगा। तीन दिसम्बर को सोहन लाल डीएवी कॉलेज में श्रीमद् भगवद् गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन तथा चार दिसम्बर को नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें यह भी बताया कि तीनों दिन कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बधिंत प्रदर्शिनी लगाई जाएगी।

उन्होनें सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कहा कि वे नगर शोभा यात्रा के दौरान स्वेच्छा अनुसार झांकियों की प्रस्तुति भी दें ताकि नगर शोभा यात्रा का भी भव्य आयोजन हो सकें। उन्होनें यह भी कहा कि किसी भी कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन को करवाने में एनजीओस सूत्रधार के रूप में कार्य करती हैं। इस मौके पर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विश्वास दिलाया कि वे जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम का सफलपूर्वक आयोजन करवाएंगें।
 

  • उपायुक्त डॉ0 प्रियंका सोनी ने जिल स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव के दृष्टिगत सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और कहा कि वे अपने साथ-साथ परिवार के लोगों व मित्रगणों को भी कार्यक्रम का न्यौता दें। हम सबके प्रयास से ही कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा।
  • जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जहां सास्ंकृतिक कार्यक्रमों व अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी, वहीं संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच के साथ-साथ अन्य गतिविधियां शामिल रहेगी।

 

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, डीडीपीओ दिनेश, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एनजीओस से अनुभव अग्रवाल, राकेश मक्कड़, मोनू चावला, डॉ किरण आंगरा, कुलवंत सिंह वालिया, कृष्ण सैनी, कृष्ण लाल गुलाटी, विशाल वर्मा, नरेश चोपड़ा, बीके ऑब्राय, प्रभुदयाल गोयल, राजेश यादव के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।