पंजाब में फिर बड़ा फेरबदल, मुख्य सचिव को बदला गया, अब इस वरिष्ठ IAS अधिकारी के हाथ कमान

Untitled-1-9

पंजाब में फिर बड़ा फेरबदल

Punjab New Chief Secretary : पंजाब सरकार का नेतृत्व अब कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं| हाल ही में कैप्टन को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है| वहीं, चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल की ताबड़तोड़ प्रक्रिया शुरू हो गई है| जहां प्रधान और विशेष प्रधान सचिव को बदला गया है और तमाम आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है| वहीं, अब खबर आई है कि पंजाब के मुख्य सचिव को भी बदल दिया गया है|

पंजाब में मुख्य सचिव का पद संभाल रहीं आईएएस अधिकारी विनि महाजन को हटाकर अब पंजाब कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को राज्य का नया मुख्य सचिव (Anirudh Tiwari is new Punjab Chief Secretary) बनाया गया है| इसके अलावा तिवारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर भी कई विभागों का कार्यभार सौंपा गया है|

बतादें कि, आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी ने पंजाब में अबतक विभिन्न और कई अहम पदों पर अपनी सेवा दी है| वर्तमान वह अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर कई विभागों का कार्यभार संभाल रहे थे| तिवारी प्रशासनिक सेवा के तहत अपने कार्य में निपुण माने जाते हैं|